नींबू के पेड़ में निमेटोड्स से बचाव और रोकथाम


सूत्रकृमि या निमेटोड, मिट्टी मेँ पाये जाने वाला अतिसूक्ष्म जीव है, जो microscope से देखा जा सकता है| microscope से देखने पर यह कुछ ऐसा दिखता है| निमेटोडेस की कई species भी होती है जो पौधे को नुकसान नहीं पहुंचाती है| नुकसान पहुंचाने वाले सूत्रकृमि पौधे की जड़ों मेँ प्रवेश करके उसमें अंडे दे देते है और जड़ों को घायल या उसमें गाँठे बना देते है| जिससे पौधा जल और पोषक तत्व अच्छी तरह से नहीं ले पाता और पौधा या पेड़ धीरे धीरे मरने लगता है|
नेमेटोडस का असर कई फसलों जैसे मिर्च, टमाटर, बैंगन, भिण्डी, चुकंदर, गाजर, प्याज, आलू, तरबूज, खरबूज, खीरा, गेहूं, जौं, चावल, सोयाबीन, अरहर, मूँगफली, कॉफी, जुट आदि फसलों पर रहता है| इसके अलावा यह दिक्कत फलदार पेड़ों जैसे नींबू, अनार, अमरूद, केला, नारियल, स्ट्राबेरी में इसकी समस्या दिखाई देती है| इनमें से मिर्च, टमाटर, भिण्डी व बेल वाली फसलों में निमेटोडेस की समस्या जड़ गांठ के रूप में रहती है लेकिन नींबू वर्गीय पेड़ों की जड़ों में यह दिक्कत साफ दिखाई नहीं देती| इसलिए हम पूरी तरह से समझ नहीं पाते की पेड़ धीरे धीरे कैसे मर रहा है|

नेमाटोड की अनुकूल स्थिति (favorable condition of nematodes) 👇

Nematodes कई तरह से आपकी जमीन में आ सकते है| जैसे- जहां से पौध ली हो वहाँ पहले से ही Nematodes मौजूद हो| या पास के खेत से पानी के साथ Nematodes आ सकते है, या बरसात में पानी के साथ बह कर आ गए हो, या कृषि यंत्र के उपयोग से भी दूषित मिट्टी से Nematodes आ सकते है | यानि नेमेटोडेस के आने के कई कारण हो सकते है|
अब अगर निमेटोडेस की दिक्कत हो गई है तो भी जरूरी नहीं आपकी फसल या बगीचे को अधिक नुकसान करे| क्योंकि इसके growth के लिए सबसे अच्छी condition अधिक नमी और अधिक छाया है| इसलिए ही poly house, शेड नेट हाउस, green house जैसी जगह में निमेटोडेस की समस्या अधिक देखने को मिलती है|

नींबू वर्गीय पेड़ों में Nematodes की समस्या का पता कैसे लगाए (How to Detect the Problem of Nematodes in Citrus)👇

Nematodes से ग्रसित पेड़ की ऊपर की डालियाँ सूखने लगती है, और धीरे धीरे नीचे की और सूखापन बढ़ने लगता है| उपचार नहीं करने पर पूरा पेड़ सुख जाता है| इन नेमेटोडेस से dieback रोग उत्पन्न होने लगता है और हम dieback रोग के उपचार के लिए fungicide का उपयोग करने लगते है, लेकिन समस्या जड़ों में होती है| अतः

नींबू के पेड़ में निमेटोड्स से बचाव और रोकथाम (Prevention & control of Nematodes in Lemon Trees)👇

नींबू के पेड़ को अधिक पानी ना दे और अगर छाया अधिक है तो धूप लगने का प्रबंध करे या पेड़ घना होने पर कुछ डालियाँ काट दे जिससे धूप पूरी तरह से मिलती रहे और निमेटोडस का असर कम से कम हो| सुखी डालियाँ काटने के बाद copper oxychloride या copper sulphate का 3 ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से बढ़िया सा स्प्रे कर दे | यानि पेड़ को नेहला दे|
नींबू की जड़ें गुच्छे के रूप में हो जाती है, जिसे हर साल निकालते रहना चाहिए, इसे हम जाला निकालना भी कहते है| जाले निकालने के लिए पेड़ के पास से खुदाई करनी चाहिए| ध्यान रहे तने के पास और अधिक गहराई में स्थित बड़ी जड़ों को नहीं काटना चाहिए| खुदाई फावड़े या खुरपी से कर सकते है| निमेटोड्स इन्ही सफेद जालों में मौजूद रहते है, जिन्हे निकाल कर जला देना चाहिए या दुर फेंक देना चाहिए| ऐसा करने से Nematodes की संख्या काफी कम की जा सकती है| ये Nematodes जड़ों में घाव बना देते है जिससे fungus का हमला भी होने लगता है| सूत्रकृमि को नष्ट करने के लिए एक दवाई आती है, जिसे nematicide कहते है| इसमें एक नंबर पर है- velum prime |
इस वेलम प्राइम में फ्लुओपाइरम 34.48% SC (Fluopyrum 34.48% SC) technical रहता है| इसे पेड़ में 2 से 3 ml दवा को 5 लीटर पानी में मिलाकर नींबू की जड़ों के आस पास देना चाहिए| लेकिन दवा देने से पहले यह देख ले कि मिट्टी में नमी हो या हल्की सिंचाई कर ले| उसके बाद ही velum prime दवा का उपयोग करे| इस दवा से आधे घंटे के भीतर नेमेटोडेस नष्ट होने लगते है| यह chemical काफी costly आता है, 250 ml की बोतल 2500 रुपये के आसपास मिलती है| इसलिए हम दूसरी दवाई का भी प्रयोग कर सकते है|
यह एक insecticide है, जिसका नाम कार्बोफ्यूरान है| यह दानों के रूप में आता है| यह भी निमेटोड को नष्ट करने के काम आता है| पेड़ के आस पास की जमीन की अच्छी तरह से खुदाई करने के बाद और जाले निकालने के बाद 30 ग्राम के आसपास इस carbofuron को मिट्टी में अच्छी तरह से मिला दे उसके बाद पानी पीला दे| किसी भी दवाई के उपयोग से पहले फल को तोड़ ले, क्योंकि ये दोनों ही दवाई सिस्टेमिक है जो पूरे प्लांट में फैल जाती है और कुछ समय तक पूरा पेड़ जहरीला हो जाता है| वैसे fumigation देकर भी नेमेटोडेस को खत्म किया जा सकता है, जिसमें Methyl Bromide सबसे अच्छा रहता है| इसके लिए इस Methyl Bromide को जमीन में डालने के बाद polythene शीट से जमीन को कवर किया जाता है और कुछ समय तक रखा जाता है, जिससे गैस निकलती है जो नेमेटोडेस को नष्ट कर देती है| यह तरीका भी काफी कारगर साबित होता है|
क्यों कि जड़ों में घाव होने से fungus जनित रोग के हमले भी होते है इसलिए इन दोनों दवाई के उपयोग करने के बाद हमे carbendazim 50% WP या thiophanate methyl 70% wp दवा को 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल कर जमीन में यह दवाई डालनी है |

जैविक तरीके से नेमेटोडेस से बचाव के उपाय (Organic method against for nematode)👇

ऑर्गैनिक यानि जैविक तरीके से पेड़ को बचाना है तो एक किलो जैविक फफूँदनाशी वर्टिसिलियम क्लैमाइडोस्पोरियम (Verticillium Chlamydosporium) या पैसिलोमयीसिस लिलसिनस (Paecilomyces lilacinus) को गोबर की खाद में mix करके जड़ों के आसपास या पेड़ के थावलों में दिया जा सकता है| और बाद में जमीन सिंचित कर दे|
इस प्रकार से उपचार करने के बाद पेड़ के चारों तरफ सरसों, गेंदा या लहसुन के 5-6 पौधे लगा देने चाहिए| इन पौधों की जड़ों में कुछ इसे रसायन निकलते है जो निमेटोड की growth में बुरा असर डालते है| nematodes की समस्या को पूरी तरह से control करने के लिए नीम, सरसों, महुआ या अरंडी की खली जमीन में मिला देनी चाहिए|
वैसे तो गोबर की खाद में micro nutrient रहते ही है, मगर पौधा इन्हे देर से absorb करता है, अतः इसके लिए आप micro nutrient specially zinc का प्रयोग कर सकते है| ये माइक्रो nutrient स्प्रे के माध्यम से या सिंचाई के माध्यम से दिए जा सकते है|
तो इस प्रकार हम नींबू वर्गीय पेड़ से nematodes की समस्या से निजात पा सकते है|

 

 आप का कोई भी सुझाव या जानकारी सह्रदय आमंत्रित है, comment करके जरूर बताए धन्यवाद

Agriculture Professional

Hi, This is Hemant Verma from Jodhpur, Rajasthan & M.Sc Agriculture From AAU Anand Gujarat. I am here for bring prosperity in Farming Community So Welcome to Agriculture Professional. Our Services are- Providing Agriculture Knowledge, Updating Agriculture News and Finding Solutions on agriculture related problems.

Post a Comment

Previous Post Next Post